फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The married woman was evicted from her house after her demand of Rs 5 lakh as dowry was not met

Pilibhit News: दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The married woman was evicted from her house after her demand of Rs 5 lakh as dowry was not met
गजरौला। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और ससुराल से निकालने के आरोप में गजरौला पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम चुड़ैला निवासी रूबी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति धर्मेंद्र सिंह के अलावा ससुर राधेश्याम समेत परिवार के अन्य लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। रूबी ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed