{"_id":"69a331872fd5ae534f03d431","slug":"the-market-was-awash-with-holi-colours-buyers-gathered-business-flourished-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-154683-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: होली के रंगों में रंगा बाजार... खरीदार जुटे, खिल उठा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: होली के रंगों में रंगा बाजार... खरीदार जुटे, खिल उठा कारोबार
Sat, 28 Feb 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर का बाजार होली के रंगों में रंग गया है। खरीदारों की भीड़ जुट़ी ताे कपड़ा, मिठाई, क्राॅकरी, रंग-गुलाल का कारोबार खिल उठा है। तरह-तरह की पिचकारियां बच्चों और बड़ों को लुभा रही हैं। कपड़ों के शोरूम और दुकानों पर दोपहर से रात तक खरीदारों की भीड़ जुट रही है। पर्व का उल्लास हर ओर नजर आने लगा है।
शहर के मुख्य बाजार व स्टेशन मार्ग पर जगह-जगह रंग, गुलाल-अबीर, पिचकारी, कलर स्प्रे, मुखौटे की दुकानें सजी हैं। इनमें हर्बल रंग व ठंडे रंग के गुलाल, कार्टून थीम वाली पिचकारियों में धनुष, गदा, त्रिशूल आदि की मांग अधिक है। मोटू-पतलू बैग वाली पिचकारी, प्रेशर पंप, टैंक बैग आदि पिचकारियां बच्चों ने अधिक लुभा रही हैंं। पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानों पर दोपहर से देर रात तक भीड़ जुट रही है। शनिवार को अबीर-गुलाल की बिक्री अधिक हुई।
पांच प्रकार की गुझिया ः दुकानों पर करीब पांच प्रकार की गुझिया बिक रही है। इनमें मावा और मेवा वाली गुझिया की मांग अधिक है। नारियल से बनी गुजिया की खुशबू ने मीठा पसंद करने वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन
इसके अलावा नमकीन गुझिया की खरीद भी हो रही है। कई पकवानों की पोटली भी खरीदी जा रही है। चाशनी की गुझिया 600 रुपये और मेवा व मावा वाली 800 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। होली पर जुट रही खरीदारों की भीड़ ने व्यापारियों के चेहरे खिला दिए हैं। व्यापारियों ने बताया कि इस बार 10 से 15 प्रतिशत व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।