{"_id":"be7265707643d4ca46ee848c30142d2a","slug":"the-manager-made-a-mortgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन नहीं मिलने पर प्रबंधक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से वेतन नहीं मिलने पर प्रबंधक को बनाया बंधक
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
चार महीने से वेतन न मिलने और मेस बंद होने से नाराज हॉट मिक्स प्लॉट के
विज्ञापन
कर्मचारियों ने प्लांट प्रबंध पीके सिंह को कमरे में बंद कर बाहर से ताला
डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाकर थाने लाई। नाराज
कर्मचारी और मजदूर भी थाने पहुंच गए। वहीं प्रबंधक ने केवल दो माह का वेतन
बकाया होने की बात कही है। देर शाम एसओ ने बताया कि प्रबंधक से कर्मचारियों
का समझौता करा दिया गया है। 25 जून तक वेतन देने का वादा किया है।
वीआईएल लिमिटेड गोमतीनगर लखनऊ, कसबे के बाहर हॉट मिक्स प्लांट लगाकर विलय धाम से सितारगंज तक हाइवे की मरम्मत का कार्य कर रही है। इस प्लांट पर कर्मचारियों और मजदूरों समेत करीब पौने दो सौ लोग काम करते हैं। कर्मचारी प्रेमपाल, लालता प्रसाद, दीनदयाल, रोहित दीपक, अजय सिंह, महेंद्र, लालराम आदि ने बताया कि उन्हें चार माह का वेतन नहीं मिला है।
दो माह से मेस भी बंद पड़ी है। इससे खाना खाने की भी दिक्कत होती है। प्लांट के कर्मचारी सैकड़ों किलोमीटर दूर से आकर काम कर रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण उनको जीवन यापन में परेशानी हो रही है। बताया कि दो माह से वे अपने वेतन मांग रहे हैं। मांग पूरी न होते देख बुधवार को कर्मचारियों मेें रोष व्याप्त हो गया। गुस्साए कर्मचारियों और मजदूरों ने जनरेटर बंद कर कार्य ठप कर दिया और प्लांट प्रबंधक से वेतन देने की मांग की।
आरोप है कि वेतन मांगने पर प्लांट प्रबंधक ने कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। इससे कर्मचारी व मजदूर भड़क गए और नारेबाजी करते हुए प्लांट प्रबंधक को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर एसओ धनंजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
पुलिस कमरा खुलवाकर प्रबंधक को अपने साथ थाने लाई। जिस पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर भी थाने पहुंच गए। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि प्लांट प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ वार्ता की गई है। प्रबंधक ने 25 जून तक वेतन देने का आश्वासन दिया है। इस पर कर्मचारी मान गए हैं। दोनों के बीच समझौता हो गया है।
प्रबंधक बोले, दो माह का वेतन बाकी
मैंने 10 जून से कार्यभार लिया है। कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन देने के लिए उन्होंने कंपनी को पत्र भी भेजे हैं, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला। पैसा मिलते ही कर्मचारियों का वेतन और मजदूरों की मजदूरी दी जाएगी।
- पीके सिंह, प्रबंधक वीआईएल लिमिटेड