फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The looted mobile was thrown away by dacoits, hand held metal detector was ordered to search for it.

Pilibhit News: लूटे गए मोबाइल डकैत फेंक गए कुछ दूरी पर, तलाशने के लिए हैंड हेल्ड मेटर डिटेक्टर मंगवाए

Fri, 02 Feb 2024 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The looted mobile was thrown away by dacoits, hand held metal detector was ordered to search for it.
झाड़ियो में फेंके गए मोबाइल ढूंढती पुलिस टीम । संवाद
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के परिजन को बंधक बनाकर डाका डालने वाले बदमाश लूटे गए मोबाइल नगर से कुछ दूरी पर एक गांव के समीप ही फेंक गए थे। मोबाइल को तलाशने के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर मंगवाए गए हैं। उधर, पुलिस ने इसी तरह की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के फोटो व्यापारी को दिखाए। पुलिस बाहरी जिले के बदमाशों के होने की आशंका जता रही है। इसके अलावा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए व्यापारी के नौकरों समेत पांच युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

मैंगलगंज हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रंपुरा में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उसके परिजन को पांच डकैतों ने असलहों के बल पर बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर डकैतों ने जान से मारने की धमकी दी। डकैत डीवीआर और व्यापारी के दो मोबाइल भी लूट ले गए।
विज्ञापन

घटना में नकदी और जेवरात लूट को लेकर तीन बार तहरीर बदलने के बाद पुलिस ने व्यापारी की ओर से पांच अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर पिटाई कर डकैती की घटना को अंजाम देने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना के खुलासा को लेकर पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे। एसओजी और सर्विलांस टीम डेरा जमाए रही। सर्विलांस से पता चला कि लूटे गए मोबाइल एक गांव के करीब ही बदमाश फेंक गए थे, जिन्हें तलाशने के लिए जिला मुख्यालय से हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्र के बीटीएस भी खंगाल रही है। ताकि घटना के समय घटनास्थल के आसपास कौन मोबाइल धारक सक्रिय रहे, उन्हें तलाशा जा सके। पुलिस ने व्यापारी के घर हुई घटना की तर्ज पर जिले और आसपास जिलों में हुई घटना में शामिल रहे बदमाशों के फोटो व्यापारी को दिखाए। मगर व्यापारी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले ये बदमाश नहीं थे। पुलिस बदमाशों के मेरठ, मुजफ्फरनगर या फिर उत्तराखंड का होना मानकर उनकी तलाश में जुटी है।

नहीं मिली पुलिस सुरक्षा, दहशत में रहे व्यापारी के परिजन
डकैतों ने घटना के समय व्यापारी को धमकाते हुए कहा था कि अगर घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो जान से मार देंगे। घटना के बाद दहशत के चलते व्यापारी शुरू में रिपोर्ट दर्ज कराने का भी साहस नहीं कर पा रहा था। घटनास्थल का निरीक्षण को पहुंचे एसपी अतुल शर्मा को भी व्यापारी ने धमकी की जानकारी दी। तब एसपी ने न डरने की बात कहते हुए पुलिस सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया था। मगर रात को कोई पुलिस कर्मी व्यापारी के आवास के आसपास तक नहीं पहुंचा। व्यापारी परिजन के साथ रात दहशत में रहा। व्यापारी सुनील ने बताया कि उसे कोई पुलिस सुरक्षा नहीं मिली है।

घटना को लेकर कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। लूटे गए मोबाइलों की लोकेशन क्षेत्र में मिलने पर बदमाशों को मोबाइलों को फेंकने की आशंका पर मोबाइल तलाशने के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर मंगवाए गए हैं। बदमाश बाहरी होने की आशंका है। बीटीसी को भी खंगलवाया जा रहा है। - आलोक सिंह, सीओ






आईजी का दावा- पुलिस के हाथ लगे



महत्वपूर्ण सूत्र, टीमें खुलासे में जुटीं



- परिजनों से ली वारदात की जानकारी, कोतवाली में सवा घंटे तक अधिकारियों से की वार्ता



संवाद न्यूज एजेंसी



पूरनपुर। किराना व्यापारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर हुई डकैती की वारदात की जांच-पड़ताल के लिए बृहस्पतिवार शाम आईजी डॉ. राकेश सिंह पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर किराना व्यापारी से घटना की जानकारी ली। बाद में कोतवाली पहुंचकर करीब सवा घंटे तक एसपी और अन्य अधीनस्थों से खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। आईजी का दावा है कि पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सूत्र लगे हैं। टीमें जल्द खुलासा करने में जुटी हैं।



मंगलवार रात मैगलगंज हाईवे पर स्थित किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर में घुसकर सात डकैतों ने डाका डाला था। डकैत घर से छह लाख की नकदी और करीब 20 लाख के जेवरात ले गए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे आईजी डॉ. राकेश सिंह ने किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। व्यापारी की दुकान के ऊपर बने आवास का मुआयना किया। किराना व्यापारी ने डकैतों के आने, वारदात को अंजाम देने आदि के विषय में सिलसिलेवार बताया।




आईजी ने व्यापारी को शीघ्र ही घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। कहा, वह बिल्कुल भयभीत न हों, पुलिस उनके साथ है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आईजी ने कोतवाली पहुंचकर घटना के खुलासा के लिए किए जा रहे प्रयासों की एसपी और अन्य अफसरों से जानकारी ली। आईजी ने बताया कि घटना के खुलासे को लगाई गईं टीमें गंभीरता से काम कर रही हैं। कुछ महत्वपूर्ण सूत्र हाथ लगे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

झाड़ियो में फेंके गए मोबाइल ढूंढती पुलिस टीम । संवाद

झाड़ियो में फेंके गए मोबाइल ढूंढती पुलिस टीम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed