{"_id":"62bdeb1b0f97536d405128ff","slug":"the-journey-of-three-thousand-passengers-will-be-easy-pilibhit-news-bly489971115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेगी उद्घाटन ट्रेन, आम ट्रेनों की तरह होगा दो जुलाई संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेगी उद्घाटन ट्रेन, आम ट्रेनों की तरह होगा दो जुलाई संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डग्गामार वाहनों और बसों के जरिए रोजाना सफर करने वाले तीन हजार लोगों का सफर कल से आसान हो जाएगा। शनिवार सुबह सात बजे पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी।
शाहजहांपुर मीटरगेज रेल खंड पर 31 मई 2018 की शाम 5:55 बजे मीटरगेज की अंतिम ट्रेन को रवाना किया गया था। तब से लोग इस ट्रैक को अपग्रेड करने और ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। कई वर्षों के इंतजार के बाद अब लोगों की मांग पूरी हो गई है। इस रेलखंड पर दो जुलाई को सुबह 7:18 बजे बजे पीलीभीत से और शाहजहांपुर से 7:00 बजे पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। भोपतपुर, बीसलपुर, निगोही और शाहजहांपुर स्टेशनों पर स्टाफ को तैनात कर दिया गया है। इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव दो मिनट और पांच मिनट का होगा। जबकि सभी हाल्ट पर एक मिनट का ठहराव है।
नहीं होंगी उद्घाटन की औपचारिकताएं
पीलीभीत में ब्राडगेज का काम भोजीपुरा रेलखंड पर 2016 में पूरा होने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 14 दिसंबर 2016 को उद्घाटन ट्रेनों को रेल मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रवाना किया था। 30 मार्च 2017 को फिर रेल मंत्री ने पीलीभीत मझोला के बीच उद्घाटन ट्रेन चलवाई। इसके बाद 22 फरवरी 2018 को उत्तराखंड के वस्त्र राज्यमंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर और पीलीभीत के बीच उद्घाटन ट्रेन को रवाना किया था मगर दो जुलाई को उद्घाटन की औपचारिकताएं नहीं होंगी, बल्कि सीधे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हाल्ट पर भी टिकट ले सकेंगे यात्री
ट्रेनों के संचालन का आदेश आते ही स्थानीय रेल अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। दोनों जंक्शन समेत रास्ते के पांचों स्टेशनों पर स्टाफ तैनाती के अलावा दस हाल्ट पर भी टिकट बिक्री की व्यवस्था की जा रही है। इससे यात्री हाल्ट पर आसानी से टिकट ले सके। जंक्शनों पर भी टिकट विंडो अपडेट करने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है जिससे टिकट बिक्री हो सके। दो जुलाई को ट्रेन संचालन को लेकर क्षेत्रीय लोग भी काफी उत्साहित हैं।
दो जुलाई को समय सारिणी के आधार पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। तैयारियां पूरी हो गईं हैं। स्टेशनों और हाल्ट से यात्री आसानी से टिकट खरीद सकते हैं। - राजेंद्र सिंह पीआरओ इज्जतनगर मंडल