{"_id":"202317897cce49d47dbdd45922e275a6","slug":"the-investigation-without-registration-hospital-shows-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में बगैर पंजीकरण के चलता मिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में बगैर पंजीकरण के चलता मिला अस्पताल
Purnpur
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर पंजीकरण के अस्पताल चलने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय वर्मा ने दो अस्पतालों मेें छापा मारकर जांच की। जांच में एक अस्पताल बगैर पंजीकरण के चलता मिला। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक ने दो दिन का समय जांच अधिकारी से मांगा है।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. वर्मा ने बताया कि पूरनपुर के चंदी अस्पताल और डॉ. वाईपी सिंह की शिकायत कुछ लोगों ने कर बगैर रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाने की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए। इसके तहत सोमवार को उन्होंने जांच की। जांच में चंदी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन आदि होना पाया गया, लेकिन डॉ. वाईपी सिंह अस्पताल का पंजीकरण और डिग्री आदि वे नहीं दिखा सके। इस पर उन्होंने दो दिन का समय मांगा है। डॉ. वर्मा ने बताया कि बगैर पंजीकरण के अस्पताल चलने का मामला गंभीर है। दो दिन में पंजीकरण आदि न दिखा पाने पर जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर जेई टीकाकरण, जननी सुरक्षा में लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि टीकाकरण संतोषजनक पाया गया। लेबर रूप की व्यवस्थाएं भी पहले से दुरुस्त पाई गई।
विज्ञापन