फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The heat has increased, the temperature has risen by three degrees in two days

Pilibhit News: गर्मी का सितम बढ़ा, दो दिन में तीन डिग्री चढ़ा पारा

Thu, 03 Jul 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The heat has increased, the temperature has risen by three degrees in two days
पीलीभीत। बारिश के बाद मौसम में फिर गर्माहट बढ़ गई है। मंगलवार और बुधवार को गर्मी का सितम बढ़ने से दो दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। इससे लोग गर्मी से परेशान हुए।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व मौसम में बदलाव के बाद बारिश शुरू हुई थी। दो दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी से निजात मिलने से लोगों के चेहरे खिल गए थे, लेकिन मंगलवार से फिर गर्मी का एहसास बढ़ गया। धूप खिलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी। बुधवार को भी यही स्थिति रही। सुबह से ही धूप खिल आई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 35.1 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 32.4 व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज रहा था। वहीं सोमवार को अधिकतम 29.6 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed