फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The gravel of the dug pits started coming out

Pilibhit News: पाटे गए गड्ढों की उखड़ने लगी गिट्टी

Thu, 03 Oct 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The gravel of the dug pits started coming out
पीलीभीत में गैस चौराहे से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भरे गए गड्ढे।संवाद
पीलीभीत। नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में माता यशवंतरी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गड्ढों वाली सड़क से होकर गुजरना पड़ेगा। कहने को तो नगर पालिका की ओर से सड़क को ठीक कराया जा रहा है, लेकिन वास्तव में महज रस्म अदायगी की जा रही है। दो दिन में ही पाटे गए गड्ढों की गिट्टी उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

जुलाई और सितंबर में आई बाढ़ में गैस चौराहा से माता यशवंतरी देवी मंदिर तक आने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नवरात्र शुरू होने से पहले इस सड़क को ठीक कराने के लिए डीएम संजय कुमार सिंह ने नगर पालिका को निर्देश दिए थे। इस पर नगर पालिका ने पर्व शुरू होने से दो दिन पहले मंगलवार को सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया था, लेकिन जिस प्रकार से कार्य कराया जा रहा है। वह महज रस्म अदायगी भर ही है।
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों को भरने के लिए दो दिन पहले थोड़ी मात्रा में मसाले के साथ गिट्टी डाली गई थी। यह गिट्टी पड़ने के बाद भी सड़क की स्थिति नहीं बदल सकी। दो दिन बाद ही सड़क के भरे गए गड्ढों से गिट्टी उखड़ने लगी है। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





श्रद्धालु बोले- ठीक हो सड़क

इस खराब सड़क से नवरात्र के दौरान शहर के लोग मंदिर जाते हैं। इसे पहले ठीक कराया जाना चाहिए।- तनु, एकता नगर





टनकपुर हाईवे से आने वाली सड़क भी ठीक नहीं है। ऐसे में मंदिर आने में समस्या का सामना करना होगा।- श्यामली, कृष्ण बिहार कॉलोनी





कम से कम सड़क के गड्ढाें को ठीक प्रकार से भर देना चाहिए था। सड़क अब भी ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में परेशानी होगी।- आरती, तखान




ऐसा हुआ है तो इसे दिखवाया जाएगा। सड़क को ठीक कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा।- संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed