फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The government needed to secure the future of the BJP : Maneka Gandhi

सुरक्षित भविष्य को भाजपा की सरकार बनाना जरूरी: मेनका गांधी

Sat, 03 Oct 2015 10:26 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 03 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
The government needed to secure the future of the BJP : Maneka Gandhi

केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। जनता के सुरक्षित भविष्य को केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाना जरुरी है।

विज्ञापन

वह शनिवार को बरखेड़ा ब्लाक के गांव रामनगर में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में सांसद व विधायकों की निधि से कई गुना ज्यादा पैसा आता है, लेकिन दिखता कहीं नहीं है। कहा कि ईमानदार सदस्य चुनकर ईमानदार जिला पंचायत अध्यक्ष बनाइये और यह तभी संभव है तब जनपदवासी भाजपा को मजबूत बनाने के लिए किसी के बहकावे में न आए। कहा कि वह एक मां की तरह क्षेत्रवासियों की चिंता करती है और मुसीबतों में साथ देती हैं। जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। यह पंचायत चुनाव से साफ हो जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने नगरा चौराहा, दियोहना, रम्बोझा, उमरिया, ईंटारोड़ा पतरसिया में भी सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के पीआरओ रंजीत, प्रवक्ता एमआर मलिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा, स्वामी प्रवक्तानंद, ज्ञानप्रकाश गंगवार, श्रीपाल, राजेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, कमलेश शर्मा, देवदत्त गंगवार, छेदालाल गंगवार, वीरपाल मौर्य, सूरज कश्यप, परमेश्वरीदयाल, मिड़ईलाल, सुमित मिश्रा, जमुना प्रसाद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed