फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girlfriends including the SSB DIG

छात्राओं ने एसएसबी डीआईजी समेत जवानों को बांधी राखियां

Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The girlfriends including the SSB DIG
जवानाों काो बांध्‍ाी गइऱ्ई राख्‍ाी
इंडो नेपाल सीमा पर सरहद की सुरक्षा कर रहे एसएसबी जवानों को स्कूली छात्राओं ने राखियां बांधी। जवानों ने भी उन्हें सुरक्षा का वचन दिया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में बहनों ने भाईयों के हाथ पर रक्षासूत्र बांधें। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वीर सावरकर भवन में रविवार को रक्षा सूत्र कार्यक्रम हुआ। जिसमें बहनों ने भाईयों ने हाथ पर रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। वहीं कार्यकर्ताओं ने उन्हें रक्षा का वचन दिया। इस दौरान संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है। हम सभी का दायित्व है कि हम समाज में रहने के साथ समाज की जिम्मेदारी निभाते हुए छात्राओं को बहन की नजर से देखे। इससे निश्चित ही समाज में फैल रही गलत धारणाएं समाप्त होगी। छात्रा प्रमुख श्रद्धा शर्मा ने कहा कि सभी बहनें समाज में नारी शक्ति की उपयोगिता साबित करने को असामाजिक तत्वों से डटकर मुकाबला करें। इस मौके पर जिला संयोजक सुरजीत राना, अवधेश कुमार, श्रीकृष्ण गौतम, प्रेमपाल, लक्ष्मी, सीता, सरोज, माधुरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

माधोटांडा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नगरिया कट चौकी पर रविवार को हुए कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्राओं ने एसएसबी डीआईजी एके दास समेत अन्य जवानों को राखियां बांधी और मिठाई खिलाई। इस दौरान जवानों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर रमनगरा के प्रशांत साना, भूदेव दास, रोहन अधिकारी, कॉलेज के शिक्षक और एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed