{"_id":"665ced95d1e8caca9a086f54","slug":"the-girl-who-was-adamant-on-getting-married-reached-jaipur-to-meet-her-lover-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117314-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी से मिलने जयपुर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी से मिलने जयपुर पहुंची
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी की जिद पर अड़ी युवती जयपुर में मजदूरी कर रहे शादीशुदा प्रेमी के घर जा धमकी। प्रेमी प्रेमिका को यहां गांव ले आया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को युवती के साथ कोतवाली तलब किया। कोतवाली में भी वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
क्षेत्र के एक गांव की युवती का शादीशुदा युवक से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक की एक संतान भी है। शादी की जिद पर अड़ी युवती करीब एक महीना पहले अपने प्रेमी के घर जा धमकी। मामला पुलिस तक पहुंचा। तब पुलिस ने युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था।
इसके बाद उसका प्रेमी मजदूरी करने जयपुर चला गया। पांच दिन पहले फिर युवती अपने प्रेमी के पास जयपुर जा धमकी। उसने शादी उसी से करने और शादी न करने पर जान देने की धमकी दी। युवक प्रेमिका को लेकर जयपुर से गांव आ गया। इसकी जानकारी पर युवती के परिजनों ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर पुत्री को वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन
बताया कि युवती की नौ जून को शादी है। पुलिस ने युवक को फोन कर पूरे मामले की जानकारी कर युवती के साथ कोतवाली बुलाया। कोतवाली में दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष वार्ता कर रहे है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।