फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The game of cards is not stopping in the district hospital, patients are being looted

Pilibhit News: जिला अस्पताल में थम नहीं रहा पर्ची का खेल, लुट रहे मरीज

Sun, 12 Jan 2025 07:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 12 Jan 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
The game of cards is not stopping in the district hospital, patients are being looted
पर्चा दिखाता विनोद।
पीलीभीत। जिला अस्पताल में बाहर की दवा पर कमीशन का खेल थम नहीं रहा। मरीज लुट रहे और जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। चिकित्सक धड़ल्ले से मरीजों को बाहर की दवा पर्ची थमा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को मरीजों की मजबूरी से कोई मतलब नजर नहीं आ रहा। शनिवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को बाहर की दवा पर्ची थमाई गई।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल के फिजिशियन कक्ष संख्या-12 के बाहर मरीजों की भीड़ थी। सहजना गांव निवासी वृद्ध माधूरी ने बताया कि वह जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। पौत्री के सहयोग से अस्पताल पहुंची हैं। पर्चा बनवाने के बाद कक्ष में पहुंचे तो चिकित्सक ने सरकारी दवाओं के अलावा बाहर की दवा लेने की भी सलाह दी। पर्ची पर दवा लिखकर बाहर से लेने को कहा है। इसी समय पचपेड़ा खजुरिया निवासी विनोद भी डॉक्टर के कक्ष से बाहर निकले। बताया कि शरीर में दर्द की समस्या होने पर जिला अस्पताल आए थे। चिकित्सक ने अंदर के अलावा कुछ दवाएं बाहर की भी लिखीं।
विज्ञापन

....बाहर से लेना इससे जल्दी लाभ मिलेगा
जिला अस्पताल के चिकित्सक बाहर की दवा पर्ची तो थमा ही रहे। बाहर की दवा से जल्दी फायदा होने की सलाह भी दे रहे हैं। कटिया गांव निवासी गंगा देवी भी घबराहट होने पर जिला अस्पताल दिखाने आईं। चिकित्सक को समस्या बताई। उन्हें भी अंदर के साथ बाहर की दवा भी लिख दी। पर्ची पर दवा लिखकर कहा कि बाहर से भी ले लेना, इससे जल्दी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल गेट के बाहर मेडिकल स्टोर पर मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल गेट के बाहर कई मेडिकल स्टोर हैं। रोजाना ओपीडी के समय इन मेडिकल स्टोरों पर मरीजों की भीड़ लगती है। मरीज दवा ले जाने के बाद बाकायदा चिकित्सक कक्ष में ले जाकर दिखाते हैं। शनिवार को भी मेडिकल स्टोरों पर मरीजों की कतार लगी रही। अफसर सुधार के लिए सिर्फ सख्ती करने की बात कहने तक सीमित रहते हैं।
---
अमरिया सीएचसी में भी बाहर की दवा पर्ची का खेल
अमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में भी बाहर की दवा में कमीशन का खेल खेला जा रहा है। यहां भी मरीजों को अंदर से कम बाहर की दवाएं ज्यादा लिखी जा रही हैं। आरोप है कि कभी-कभार मरीजों को मेडिकल स्टोर का नाम भी बता दिया जाता है। शनिवार को सीएचसी पहुंचे कई मरीजों को बाहर की दवा लिखी गई।

कई दिनों से बुखार, खांसी जुकाम की शिकायत थी। अस्पताल से दवा लेने आई थी। लेकिन डॉक्टर ने पर्चे में खांसी की दवा बाहर मेडिकल स्टोर से लेने के लिए लिख दिया।- मोबीन बेगम ग्राम हर्रायपुर

माथे पर पिछले एक साल से फोड़ा है। जो ठीक नहीं हो रहा है। इसकी दवा लेने आया था। डॉक्टर साहब ने एक इंजेक्शन बाहर मेडिकल के लिए लिख दिया। - जमील अहमद- ग्राम अरसिया बोझ- तहसील बहेड़ी- बरेली



बाहर से दवा न लिखने के संबंध में पूर्व से ही कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी अगर अस्पताल में बाहर की दवा लिखी जा रही है, तो इसकी जांच कराएंगे। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed