{"_id":"57069efd4f1c1bac14c814a8","slug":"the-former-head-of-the-ado-uproar-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान का एडीओ कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान का एडीओ कार्यालय में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवदिया सितारगंज के पूर्व प्रधान ने कोटेदार चयन की बैठक की तिथि निश्चित न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) कार्यालय में हंगामा किया। ग्राम नवदिया सितारगंज में ग्राम पंचायत की कोटेदार चयन की बैठक होनी है, जिसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। पूर्व प्रधान जब्बार खां बुधवार को ब्लाक परिसर स्थित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय गए और ग्राम पंचायत अधिकारी रूपेश कुमार से तिथि निर्धारित करने की मांग करने लगे। रूपेश कुमार ने यह कहकर तिथि निर्धारित करने में असमर्थता जता दी कि जब तक स्थानांतरित ग्राम पंचायत अधिकारी बाबूराम उन्हें चार्ज नहीं देंगे, तब तक तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी। इस बात पर पूर्व प्रधान ने काफी हंगामा काटा। पूर्व प्रधान का आरोप था कि बैठक की तिथि जानबूझकर नहीं लगाई जा रही है। पूर्व प्रधान के हंगामे से मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। पूर्व प्रधान ने हंगामा तब खत्म किया, जब सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)रूपलाल ने बहुत जल्द तिथि निर्धारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन