फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The first will be from rural Sports events

पहली से होंगी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं

Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The first will be from rural Sports events
युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लाक और जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पहली फरवरी से ब्लाक स्तरीय और 11 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए युवा कल्याण विभाग प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसमें एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, वालीबाल, कुश्ती और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताएं पहली फरवरी से होगी। पहले दिन मरौरी ब्लाक की प्रतियोगिताएं न्यूूरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। दो फरवरी को ललौरीखेड़ा की चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज एमी, तीन को अमरिया की डीपीपी इंटर कॉलेज धनकुना, चार को बरखेड़ा की डीपीपी इंटर कॉलेज बरखेड़ा, पांच को बीसलपुर की राजकीय डिग्री कॉलेज बीसलपुर, छह को बिलसंडा की गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और आठ को पूरनपुर की प्रतियोगिताएं अकाल एकेडमी इंटर कॉलेज में कराई जाएंगी। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित टीमों के बीच 11 फरवरी को गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। डीएम ने इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed