{"_id":"6807cf60b3b05c1e040a9db0","slug":"the-farmers-son-touched-the-sky-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134640-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसान के बेटे ने छू लिया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसान के बेटे ने छू लिया आसमान
विज्ञापन
यूपीएससी में सफल हुए आकाश।
पूरनपुर (पीलीभीत)। यूपीएससी में सफलता हासिल करने वालों में पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी देवनारायण शर्मा का पुत्र आकाश भी शामिल है। किसान के बेटे ने दूसरे प्रयास में आसमान छू लिया। उसे 117वीं रैंक मिली है।
आकाश ने बताया कि उसकी हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा पूरनपुर के एपी इंटर कॉलेज से हुई है। स्नातक की पढ़ाई बरेली कॉलेज, बरेली से की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने मुरादाबाद चले गए। वहां रहकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। पहली बार में सफलता नहीं मिली।
मंगलवार को जारी रिजल्ट में आकाश की 117वीं रैंक आई है। मुरादाबाद से फोन पर आकाश ने बताया कि वह यूपीएससी परीक्षा के लिए रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करते थे। परिवार में मां निर्मला देवी के अलावा छोटा भाई विकास और दो बहनें हैं। पिता देव नारायण शर्मा पेशे से किसान हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास एक एकड़ जमीन है। आकाश की सफलता से परिवार में खुशी है। बधाई देने वालों का तांता लगा है।