फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer's death in Hartatak

घुंघौरा में हार्टअटैक से किसान की मौत

Fri, 01 May 2015 11:54 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Fri, 01 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
The farmer's death in Hartatak
बिलसंडा।
विज्ञापन
दैवीय आपदा में चौपट हुई फसलों के  हुए नुकसान से परेशान गांव घुंघौरा निवासी किसान गिरधारी लाल को हार्टअटैक पड़ गया। आनन-फानन में परिवार वाले उसे बरेली ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों का दावा है कि ठेके पर ली गई तीन एकड़ जमीन में लागत तक न निकलपाने से वह कई दिनों से सदमे में था। इतना ही नहीं अगली फसल के लिए सता रही चिंता भी उसकी मौत की वजह बनी। प्रधान ने इस घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

गांव घुंघौरा निवासी गोवर्द्धन लाल ने बताया कि उसके पुत्र गिरधारी लाल (48) ने गांव के ही हसनैन खां की करीब तीन एकड़ जमीन 18 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर ले रखी थी। इस खेत में जितनी लागत आई उससे आधी की भी फसल नहीं निकली। इस खेत के अलावा उसके हिस्से में तीन बीघा जमीन अपनी भी है।

उसमें भी फसल की रिकवरी का यही हाल रहा। उन्होंने बताया कि फसल कम निकलने की वजह से उसे अगली फसल की लागत की चिंता सता रही थी वह कई दिनों से परेशान भी था। बृहस्पतिवार को उसे दोपहर करीब 12 बजे हार्टअटैक पड़ गया। घरवाले पहले तो उसे शाहजहांपुर लेकर गए लेकिन सुधार न होने पर बरेली ले गए।

वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। प्रधान तेजबहादुर गौतम ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
गिरधारी की मौत से परिवार पर टूटा पहाड़
गिरधारी लाल की मौत से उसके छोटे से परिवार पर मानो पहाड़ सा टूट गया है। पांच वर्ष पूर्व बीमारी की वजह से पत्नी उमा देवी की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। तब से वह उसका उपचार करा रहा था। मौत से उसकी पत्नी और छोटे-छोटे दो बेटे आकाश और अरुण का सहारा छिन गया। घर में वह खुद अकेला ही कमाऊ था। खेती के अलावा समय मिलने पर वह मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed