फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer lives by jumping in front of train

किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी

Fri, 01 May 2015 12:05 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 01 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खराब फसल और कर्ज से परेशान एक और किसान ने अपनी जान दे दी। शहर कोतवाली के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी 40 साल के विकलांग किसान ने गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घर वालों का दावा है कि बारिश व ओलावृष्टि से आठ बीघा गेहूं इतना खराब हो गया था कि उसेे काटने के लिए मजदूर भी तैयार नहीं हुए। इससे कृष्ण गोपाल परेशान था।  
विज्ञापन

मोहल्ला छोटाखुदागंज निवासी छेदालाल ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले उनके ममेरे भाई कृष्ण गोपाल की जिले के थाना जहॉनाबाद के गांव मीरापुर में आठ बीघा जमीन है। जमीन में गेहूं की फसल खड़ी थी। बारिश व ओलावृष्टि में फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। बची फसल घर लाने के लिए वह कई दिनों से मजदूर तलाश कर रहा था, लेकिन मजदूर मेहनताना भी न निकलने के कारण उसे काटने के लिए राजी नहीं हुए। उस पर बैंक का एक लाख रुपये का कर्ज था। गुरुवार को वह साइकिल लेकर घर से निकला था। बेनहर कॉलेज के पास रेलवे क्रासिंग के निकट उसने अपनी साइकिल खड़ी कर दी और इसी बीच वहां से गुजरी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के छह बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed