फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farm was on fire extinguish burning body of elderly woman

खेत में लगी आग बुझाने पर मिला अधेड़ महिला का जला शव

Thu, 09 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 09 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज गांव में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने के दौरान ग्रामीणों को खेत में 55 वर्षीय विधवा बिटिया देवी का जला हुआ शव भी मिला। शव के पास मिट्टी के तेल की पिपया पड़ी होने पर मौत के हालात संदिग्ध बताए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी रामकुमार के गन्ने के खेत में बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए। इस बीच खेत में उसी गांव की बिटिया देवी पत्नी स्वर्गीय कल्यान सिंह का शव पड़ा मिला। कल्यान सिंह की हत्या 90-91 के पास आतंकवाद के दौर में हुई थी। शव मिलने पर ग्रामीणों ने पारिवारिक विवाद के चलते मौत पर तरह तरह की आशंका व्यक्त की। हालांकि मृतक के पुत्र ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया। हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे आगे की कार्रवाई लटकी रही। 
विज्ञापन

...तो जेवर को लेकर हुआ था विवाद!
मृतका बिटिया देवी अपने पुत्रों संग रहती थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। चर्चा है कि महिला का जेवर बिक्री को लेकर अपने परिवार के लोगों से कोई विवाद हो गया था। 
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों संग पहुंचकर खेत में लगी आग बुझाई गई। फायर ब्रिगेड सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची। सिर्फ कुछ देर बाद फोन कर फायर ब्रिगेडकर्मी जरुरत का पता करते रहे। जिस पर उनको आग बुझने की जानकारी दी गई। कुछ ऐसा हाल पुलिस का भी रहा है। वह भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाताराम, प्रधान पति
मां से परिवार के किसी भी सदस्य का कोई विवाद नहीं हुआ। वह मनोरोगी थी और हल्का नशा भी करती थी। वह गन्ने के खेत में कैसे जल गई, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। कुछ लोगों से मां का शव पड़े होने की जानकारी मिली है। कहीं कोई पुलिस का चक्कर न पड़ जाए, इसलिए पहले पुलिस को सूचना दी जाएगी।

महेश सिंह, मृतका का पुत्र
गन्ने के खेत में महिला की जलकर मौत होने की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। जिला मुख्यालय चुनाव ड्यूटी कार्य से आया हुआ हूं। अगर ऐसा है तो सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भुवनेश कुमार गौतम, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed