{"_id":"66e5f5225637d21095053604","slug":"the-electricity-situation-did-not-improve-even-after-the-rain-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122445-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश रुकने के बाद भी नहीं सुधरे बिजली के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश रुकने के बाद भी नहीं सुधरे बिजली के हालात
विज्ञापन
बिजली सही करते कर्मी।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को हुई बारिश से आधे से अधिक शहर की बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की रात से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। सूचना पर टीम एक स्थान पर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर पाती, उसी समय दूसरे स्थान पर फॉल्ट हो जाने से टीम को वहां जाना पड़ा। ऐसे में टीम रातभर यहां से वहां दौड़ती रही। शहर के कांशीराम फीडर पर दिक्कत आने से वहां कई घंटे बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा रात में ही राम बिहार, अशरफ खान, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, खुदागंज, बल्लभ नगर, नई बस्ती समेत अन्य इलाकों में बिजली बाधित रही।
देररात पुलिस लाइन को जाने वाले पार्क पर तारों पर पेड़ गिर जाने से बिजली बाधित हो गई। सुबह टीम ने पहुंचकर वहां की बिजली व्यवस्था को करीब दो घंटे के बाद सुचारू किया। शनिवार को किराना बाजार, रामबिहार, बंजरिया रोड, चौक बाजार, ऑफीसर्स कॉलोनी, केजीएन टू आदि इलाकों मे बिजली प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर फॉल्ट की सूचना मिली थी। सूचना पर वहां टीम भेजकर बिजली सही करा दी गई।