फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The effect of the SP initiative, the solution on the station

एसपी की पहल का दिखा असर, थानों पर हुआ समाधान

Sat, 20 May 2017 10:58 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 20 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
The effect of the SP initiative, the solution on the station
समाध्‍ाान ‌िददिवस
समाधान दिवस को बेहतर बनाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा की ओर से शुरू किए गए प्रयास शनिवार को कार्रवाई के दौरान सफल होते दिखाई दिए। थानों में फरियादियों की संख्या बढ़ने के साथ ही निस्तारण को भी गति मिली। एसपी ने कोतवाली पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण का हाल जाना। 
विज्ञापन

माह के पहले और तीसरे शनिवार को फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन स्तर से आयोजित किए जा रहे थाना समाधान दिवस के दिन फरियादियों के न पहुंचने की समस्या बनी हुई थी। जिसके निस्तारण के लिए एसपी ने जमीन से जुड़े मामलों को समाधान दिवस की तारीख देकर निपटारा कराने की रणनीति अपनाई। जिसमें दोनों को नोटिस भेजकर बुलाया गया। एसपी की रणनीति के बाद आयोजित माह के अंतिम समाधान दिवस में इसका खासा असर दिखाई दिया। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में समाधान दिवस में सूनापन दूर हुआ। फरियादियों की संख्या संतोषजनक रही, वहीं राजस्व टीम की मदद से पुलिस ने कई लंबित प्रकरणों का निपटारा कराया। कोतवाली में सीओ सिटी निशंाक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह ने जन सुनवाई की। सुनगढ़ी में इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह फरियादियों को सुनने में लगे रहे। इस दौरान एसपी ने कोतवाली पहुंचकर समाधान दिवस की कार्रवाई को परखा और निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाली में कुल पांच शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण को टीम भेजी गई है। इसके अलावा चार लंबित शिकायतों में से तीन का निस्तारण हो सका। न्यूरिया में दस शिकायतें आईं, इसमें एक का मौके पर निस्तारण हो सका। अमरिया थाने में सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने शिकायतों को सुना। इस दौरान छह शिकायतें आई। जिसमें से दो का निस्तारण कराया जा सका। अन्य चार शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम के साथ पुलिस की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed