फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The edge behind the cutter was closed by putting sacks filled with soil

Pilibhit News: मिट्टी भरे कट्टे डालकर कटर के पीछे बनी धार बंद कराई

Mon, 21 Jul 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The edge behind the cutter was closed by putting sacks filled with soil
पूरनपुर क्षेत्र में गांव चंदिया हजारा के समीप नई धार बंद करने के लिए मिट्टी के कट्टे भरते मजदूर
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के समीप बनाए गए कटर के पीछे बन रही नई धार को बाढ़ खंड ने मिट्टी भरे कट्टे डालकर बंद करा दिया। नई धार बनने से गांव चंदिया हजारा और आसपास के लोग नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ की आशंका से चिंतित थे।
विज्ञापन


बाढ़ की तबाही रोकने के लिए कुछ महीने पहले चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप तीन करोड़ रुपये की लागत से नदी किनारे कटर बनवाए गए। गांव चंदिया हजारा के समीप नदी ने कटान कर कटर के पीछे से धार बना ली थी। धार में तेजी से पानी का बहाव शुरू हो गया। नदी का जलस्तर बढ़ने पर धार से पानी गांव की आबादी की ओर आने की आशंका पर लोग चिंतित थे।
विज्ञापन

रविवार को इसकी सूचना चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बाढ़ खंड के अफसरों को दी थी। मौके पर पहुंचे जेई ने नई धार देखी। सोमवार को धार को बंद करने को मिट्टी भरे कट्टे डालने शुरू किए। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि कटर के पीछे पानी की धार चलने लगी थी। मिट्टी भरे कट्टे डलवाकर धार को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed