{"_id":"687aa90aafbc5459f1064222","slug":"the-echo-of-the-slap-reached-vikas-bhavan-employees-went-on-strike-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-139982-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: थप्पड़ की गूंज पहुंची विकास भवन, हड़ताल पर गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: थप्पड़ की गूंज पहुंची विकास भवन, हड़ताल पर गए कर्मचारी
Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विकास भवन स्थित सभी विभागों के दफ्तरों में कार्यरत 50 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शुक्रवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और अफसरों की मौजूदगी में सदन की कार्रवाई शुरू हुई। जिले में खाद की कमी को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी। जिला कृषि अधिकारी उनके सवालों का जवाब दे रहे थे कि जिला पंचायत सदस्य के पति नितिन पाठक से नोकझोंक होने लगी। सदन में मौजूद नितिन पाठक के ड्राइवर अनमोल ने जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में देर शाम जिला कृषि अधिकारी ने नितिन पाठक और अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को लेकर शुक्रवार को कृषि सेवा संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आदि संगठनों के कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।