{"_id":"66f058d1a66e3ed0150ad219","slug":"the-doctor-was-absent-the-staff-nurse-saw-the-patients-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122878-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिकित्सक रहे नदारद, स्टाफ नर्स ने देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिकित्सक रहे नदारद, स्टाफ नर्स ने देखे मरीज
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी में मरीज देखती डॉ शाहीन जहाँ।स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी
पीलीभीत। तमाम सख्ती के बाद भी प्रत्येक रविवार स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। चिकित्सकों के नदारद होने पर स्टाफ नर्स पर मरीजों को देखने की जिम्मेदारी डाली जा रही है। वहीं कई जगहों पर आंखों के चिकित्सक की कमी खल रही है। रविवार को भी बरखेड़ा में चिकित्सक के न होने पर स्टाफ नर्स को मरीज देखने पड़े।
बरखेड़ा के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी दौलतपुर पट्टी में चिकित्सक नदारद रहे। उनकी जगह स्टाफ नर्स सरिता देवी ने मरीज देखे तो फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने दवाएं बांटी। पीएचसी सुहास में डॉ. शृंखला मिश्र ने मरीजों को देखा। यहां करीब 70 मरीज पहुंचे।
अधिकांश बुखार और जुकाम से पीड़ित थे। जिन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। पीएचसी खमिया पंडरी में डॉ. शाहीन ने 85 मरीजों को परामर्श के बाद दवाएं लिखीं। यहां अधिकांश मरीज त्वचा रोग के पहुंचे। जोगीठेर पीएचसी में डॉ. रजनी ने 39 मरीजों को देखा। बरखेड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी लोकेश गंगवार ने बताया कि दौलतपुर पट्टी में डॉ. मनीषा चौरसिया तैनात हैं, लेकिन महिला संबंधित इमरजेंसी मामला आने पर उन्हें सीएचसी बुला लिया गया, इस कारण दिक्कत आई।
विज्ञापन
-
पीएचसी खांडेपुर में लैब टेक्नीशियन ने बांटीं दवाएं
बीसलपुर। रविवार को नगरीय पीएचसी पर डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 54 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह और वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई दी। पीएचसी शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 39 मरीज देखे। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने दवाई दी। पीएचसी खांडेपुर के मेले में डॉ. पराग अग्रवाल और डॉ. उज्जमा अख्तर ने 42 मरीज देखे। फार्मासिस्ट न होने के कारण लैब टेक्नीशियन गोकरनलाल ने दवाएं दी। पीएचसी चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 37 मरीज देखे। फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने दवाई दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने स्वीकार किया कि आंखों के डॉक्टर की दिक्कत है। संवाद
--
सीएचसी पूरनपुर में पहुंचे 89 मरीज
पूरनपुर। सीएचसी पर आयुष्मान भव मेले में मात्र 89 मरीज पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में यहां औसतन सात से आठ सौ मरीज पहुंचते है। चिकित्सक दुष्यंत मौर्य, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, एक्स-रे टेक्नीशियन चंद्र किशोर, एलटी जगदीश मल्ल ने मरीजों को देखा। संवाद