जुगाड़ से ठहर नहीं सकते : जतिन
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में अपने मुंबई से आए इंडियन आइडल थ्री के प्रतिभागी जतिन अग्निहोत्री ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरत है। जुगाड़ से किसी भी स्थान पर मुकाम पाया तो जा सकता है, लेकिन अधिक समय तक ठहरा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि पीलीभीत के बच्चों में बहुत टैलेंट है। यहां के लोग बहुत प्यार देते हैं। अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यहां से कम से कम एक युवा वालीवुड में अपना मुकाम बनाए। इसके लिए वह हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। अपनी उपलब्धि के बारे में उन्होंने बताया कि अब तक उदित नरायन, सुनीधी चौहान, नेहा ककड़, मिका आदि के साथ कार्यक्रम देने में सफलता पाई है। बताया कि कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम से हासिल हुआ है। युवाओं को भी कड़ी मेहनत ही करना चाहिए।