{"_id":"66bbaaa4424caaba480fa9c4","slug":"the-construction-of-the-new-bridge-on-hardoi-branch-canal-gained-momentum-pilibhit-news-c-121-pbt1001-120924-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण ने तेजी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण ने तेजी पकड़ी
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पर नये पुल के लिए रखे गए गर्डर।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत -पूरनपुर के बीच असम हाईवे पर जर्जर हो चुके हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। नए पुल के लिए गर्डर रखने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब इसके बाद शेष निर्माण कार्य को भी तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। संभावना है कि अक्तूबर तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
पीलीभीत-पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर का पुल काफी खस्ताहाल हो गया है। यहां पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल बनाने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। इस पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग भी बनाया जाना है।
पुल निर्माण के दौरान पूर्व में नहर के अंदर पिलर बनाने का काम पूरा कराया गया। यही नहीं संपर्क मार्ग के लिए मिट्टी भी डाल दी गई। इसके बाद करीब तीन माह पहले उड़ीसा से गर्डर लाए गए। जिनको रखने का काम अब पूरा हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि सभी ठीकठाक रहा तो अक्तूबर में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
..
संकरा पुल होने से लगता है जाम
अभी जिस पुल से आवाजाही हो रही है वह काफी संकरा हैं। इस पुल से एक ओर से ही एक बार में वाहन पास हो पाते है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं। रात में जाम की समस्या विकराल हो जाती है। नया पुल बनने से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
--
नए पुल के लिए गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। अब आगे का काम शुरू किया जाएगा। संभावना है कि अक्तूबर तक काम पूरा करा दिया जाएगा।
- तरुन कुमार बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर