{"_id":"683df599c6dce83f2201758a","slug":"the-condition-of-the-teenager-deteriorated-after-being-given-poisonous-substance-and-rape-charges-were-also-made-against-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137126-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ पिलाने से किशोरी की बिगड़ी हालत दुष्कर्म का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ पिलाने से किशोरी की बिगड़ी हालत दुष्कर्म का भी आरोप
Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। किशोरी को घर से बुलाकर दूध में विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। बेसुध हालत में थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि पांच दिन पूर्व भी आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद मारपीट की थी। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इस बीच दो युवक घर आए। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने अपनी मां से बात कराने की बात कहकर उसकी बहन को जबरन स्कूटी पर बिठा लिया और रेलवे स्टेशन पर ले गए। जहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह वह थाने पहुंची। जानकारी लगते ही पुलिस ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तहरीर में कहा गया कि पांच दिन पूर्व आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से बहन को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट भी की थी। सोमवार को हुई घटना के बाद बहन ने यह बात परिजनों को बताई। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया कि पांच दिन पूर्व आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से बहन को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट भी की थी। सोमवार को हुई घटना के बाद बहन ने यह बात परिजनों को बताई। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन