फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The condition of the girl deteriorated after delivery in CHC, she died in the district hospital

Pilibhit News: सीएचसी में प्रसव के बाद युवती की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत

Sun, 04 Aug 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl deteriorated after delivery in CHC, she died in the district hospital
पूरनपुर। सीएचसी में प्रसव के दौरान युवती की हालत खराब हो गई। बच्चे के जन्म के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवती के पति ने सीएचसी में प्रसव कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की। जिस पर डिप्टी सीएमओ हरिदत्त नेमी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव पिपरिया दुलई निवासी राजीव कश्यप ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते उसने अपनी पत्नी रिंकी देवी (22) को बृहस्पतिवार रात 10 बजे सीएचसी में भर्ती कराया था। रात 11:.40 बजे उसकी पत्नी ने प्रसव के दौरान शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद सीएचसी में तैनात स्टाफ ने उसकी पत्नी की देखरेख नहीं की।
विज्ञापन

खून की उल्टियां आने पर कई बार बुलाने पर महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं। उसने इलाज न कर आनन-फानन में उसकी पत्नी को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पत्नी को बरेली ले जाने की सलाह दी गई। इसी दौरान पत्नी की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से पत्नी की मौत हुई। शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने शनिवार को सीएचसी पहुंचकर जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि डिप्टी सीएमओ ने स्टाफ नर्स आदि के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed