फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The collectorate was besieged to arrest the operator and seize the kiln

Pilibhit News: संचालक की गिरफ्तारी और भट्ठा सीज करने के लिए कलक्ट्रेट का किया घेराव

Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
The collectorate was besieged to arrest the operator and seize the kiln
सिटी मजिस्टूेट से बात करते गांव कैंचूटांडा के लोग । संवाद
पीलीभीत। अमरिया के गांव कैंचूटांडा में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने भट्ठे को सीज करने और उसके संचालक की गिरफ्तारी की मांग की गई। काफी देर हंगामा होने के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाने आए सिटी मजिस्ट्रेट की उनसे नोकझोंक हो गई। इस पर कोतवाली पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में डीएम के आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

कैंचूटांडा से कुछ ही दूर नेहा ईंट भट्ठे के पास खोदकर छोड़े गए गड्ढे में चार जुलाई को गांव के तीन बच्चे अयान (9), रानू (11) और मुस्तकीम (14) डूब गए थे। प्रशासन ने इसकी जांच कराई, जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी। अभी तक अधिकारी भट्ठे के गड्ढे की गहराई तक नहीं नाप सके हैं। खनन कितना हुआ, यह भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों की इस लापरवाही से गुस्साए ग्रामीण काफी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। उनके विरोध को लेकर जब सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह उन्हें समझाने आए तो ग्रामीणों की उनसे कहासुनी हो गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अंदर चले गए और कोतवाली पुलिस को बुला लिया गया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों की डीएम के साथ वार्ता हुई। शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत होकर लाैट गए। इस दौरान रिजवान, असलम, नाजिम, अनवर अली, शाकिब, रहीम, ताहिर, मानू अली, जुनैद, मकबूल, वसीम, अजमत शाह, फैजुल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मांगपत्र का ब्योरा
डीएम को दिए गए मांगपत्र में ग्रामीणों ने कहा कि गांव से महज 150 मीटर दूर नेहा ब्रिक फील्ड भट्ठे का संचालन अमीर अहमद और उनके दो बेटे करते हैं। भट्ठा संचालक रात में प्रधान की शह पर अवैध खनन करते हैं। प्रशासन ने जिस जमीन की अनुमति दी थी, उसके अलावा आसपास की भूमि से भी ट्रैक्टर ट्राॅली से छह फुट तक मिट्टी खोदी गई है। ग्रामीणों ने गांव के 150 मीटर के दायरे में भट्ठा संचालन की अनुमति देने और 10 फुट गहराई तक खनन की अनुमति देने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही भट्ठे को सीज कर संचालक और उसके बेटों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह गौतम के नेतृत्व में बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई करने और पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

सिटी मजिस्टूेट से बात करते गांव कैंचूटांडा के लोग । संवाद

सिटी मजिस्टूेट से बात करते गांव कैंचूटांडा के लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed