फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The child had become friends in jail, after being released he started stealing.

Pilibhit News: बच्चा जेल में हुई थी दोस्ती, छूटने के बाद करने लगे थे चोरी

Sun, 11 Feb 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The child had become friends in jail, after being released he started stealing.
पीलीभीत। पुलिस ने मोबाइल फोन की दुकान समेत चोरी की तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया है। अभियुक्तों के पास से नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी बच्चा जेल में निरुद्ध थे। वहीं तीनों में दोस्ती हो गई। छूटने के बाद तीनों पहले रेकी करते थे। इसके बाद मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद अलग-अलग हो जाते थे। तीनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के चावला चौराहे पर कपिल की मोबाइल की दुकान पर पांच फरवरी को चोरों ने छत के रास्ते से नकब लगाकर फोन चोरी किए थे। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र की गल्ला मंडी में भी दो दुकानों पर नकब लगाकर 29 जनवरी को नकदी चोरी हुई थी।
विज्ञापन

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई थी। पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर ईदगाह फाटक के पास से दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम कासिम उर्फ बबलू निवासी चिडियादाह थाना सुनगढ़ी, शुभम उर्फ शिवम भारती निवासी शराब भट्ठी गील शांति बिहार थाना सुभाषनगर बरेली, जैनुल निवासी मोहल्ला अब्दुल रहीम थाना न्यूरिया पीलीभीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयर बेंड, एसेसरीज और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। साथ ही चोरी की रकम से खरीदा गया एक आईफोन भी मिला है। आरोपियों के पास से दो तमंचे व चार कारतूस, एक चाकू भी जब्त किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया कि वह तीनों एक साथ बच्चा जेल में भी बंद रहे हैं। वहीं पर उनकी दोस्ती हुई थी। जैनुल और कासिम कई बार चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। वह लोग रैकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जैनुल ही नकब लगाकर चोरी करता था, जबकि कासिम और शुभम आसपास खड़े होकर पहरेदारी करते थे। घटना करने के बाद शुभम बरेली अपने घर चला जाता है और जैनुल, कासिम जयपुर चले जाते थे। वहां उनकी रिश्तेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed