{"_id":"666706f99f569b914e086427","slug":"the-chiefs-warned-of-work-boycott-and-indefinite-strike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117704-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधानों ने कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधानों ने कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन
बिलसंडा में ज्ञापन सौपते प्रधान संगठन के सदस्य । स्रोत - संगठन
बिलसंडा। ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की बैठक में भुगतान प्रक्रिया में पंचायत सहायक को शामिल करने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
सोमवार को ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन से जुड़े सभी प्रधान एकत्र हुए। मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्री मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। मांग पत्र में बताया कि पंचायत सहायक का कार्यकाल तीन वर्ष तक का है। जोकि दिसंबर 2024 में पूर्ण हो रहा है। जिसके चलते भुगतान प्रक्रिया में पंचायत सहायकों को शामिल करना पूरी तरह से गलत है।
प्रधानों का कहना था कि ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले भुगतान की पूर्ण जिम्मेदारी सचिव व प्रधान की होती है। जिस कारण भुगतान प्रक्रिया में किसी भी ऐसे व्यक्ति को शामिल करना जिसकी कोई जिम्मेदारी निर्धारित न हो पूर्ण रूप से अव्यवहारिक है। प्रधानों ने सरकार से इस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही चेताया कि अगर यह आदेश वापस नहीं किया गया, तो सभी प्रधान कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान सचिन गंगवार, संजय पांडेय, सुशीला देवी, शिवदास पाठक, संजू सिंह समेत कई प्रधान मौजूद रहे।