फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Chaupal was a formality, the complainants reached, but the officers did not come

Pilibhit News: चौपाल की खानापूरी, फरियादी पहुंचे, पर नहीं आए अधिकारी

Fri, 01 Aug 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Chaupal was a formality, the complainants reached, but the officers did not come
बीसलपुर। गांव किशनी और बरसिया में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में सिर्फ दो विभागों के ही प्रतिनिधि पहुंचे। अधिकांश विभागों के प्रतिनिधियों के न पहुंचने से ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बरसिया की चौपाल की अध्यक्षता प्रधान सोमवती और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार ने किया। किशनी में चौपाल की अध्यक्षता प्रधान कपिल देव गंगवार और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी विजय तिवारी ने किया। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार दोनों चौपालों में पहुंचे। इस प्रकार दोनों चौपालों में केवल विकास और पंचायत विभाग के प्रतिनिधि ही पहुंचे। अन्य किसी भी विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस वजह से उन विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर आए फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि दोनों चौपालों में पंचायत और विकास विभाग से संबंधित आईं सभी चारों समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभाग के प्रतिनिधि होने चाहिए शामिल
पंचायत, विकास, मंडी समिति, बाल विकास, परियोजना, राजस्व, आपूर्ति, पुलिस, लघु सिंचाई, गन्ना, चीनी मिल, उद्यान, स्वास्थ्य, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, पशुपालन और बिजली निगम के कर्मचारियों को प्रतिभाग करना चाहिए।

दोनों चौपालों से 50 से अधिक फरियादी मायूस लौटे

दोनों चौपालों में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्या लेकर 50 से अधिक फरियादी पहुंचे थे, लेकिन संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।


गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की मांग को लेकर चौपाल में गए थे, लेकिन बाल विकास परियोजना का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस कारण निराश होकर लौटना पड़ा।- बृजपाल, गांव बरसिया

राजकीय पशु अस्पताल परेवा किशनी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग को लेकर चौपाल में गए थे। पशुपालन विभाग का कोई अधिकारी चौपाल में नहीं पहुंचा। वह अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा सके।- ताराचंद ग्रामीण गांव किशनी

गांव के वंचित पात्रों के राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर चौपाल में पहुंचे थे। आपूर्ति विभाग का कोई नुमाइंदा नहीं आया था।- जितेंद्र पाल गंगवार, पूर्व प्रधान किशनी



ग्राम चौपाल में आने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर सूचित कर दिया जाता है। चौपालों में पंचायत और विकास विभाग के अलावा किसी भी विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं आता है।- सर्वेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed