फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The campaign stopped, the team did not reach the doors of famous shops

Pilibhit News: अभियान थमा, नामचीन दुकानों के दरवाजे तक नहीं पहुंची टीम

Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The campaign stopped, the team did not reach the doors of famous shops
पीलीभीत। आमजन की सेहत का ख्याल रखने और मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी संभालने वाले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने होली पर्व पर जांच अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूरी की। अभियान छोटे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तक सीमित रहा। बड़े और नामचीन प्रतिष्ठान के दरवाजे तक भी टीम नहीं पहुंची। होली पर्व पर टीम ने 10 दिन में 54 दुकानों से नमूने भरे। इनमें ज्यादातर छोटे दुकानदार हैं।
विज्ञापन

होली पर्व पर अधिकारियों के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह की ओर से गठित टीम ने जिले भर में दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की। तीन से 13 मार्च तक चले इस विशेष अभियान में विभाग ने अलग-अलग स्थानों की दुकानों से 54 नमूने भरे जाने का दावा किया। मगर विभागीय अफसरों की सरपरस्ती में यह अभियान सिर्फ छोटे व्यापारियों तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

शहर से लेकर तहसील स्तर पर संचालित बड़े दुकानदारों को अभयदान दे दिया। जबकि इन दुकानों पर भी जमकर गोलमाल होता है। विभागीय नियमों की अवहेलना खुलेआम की जाती है। इसको लेकर मिलीभगत की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने लेने के बाद भी गोलमाल की चर्चा
टीम के जांच अभियान में तो खेल की चर्चा हो ही रही। नमूने लेने और उनकी जांच में भी खेल होने की बातें कही जा रहीं हैं। कार्रवाई में भी झोल रहता है। हाल ही में दियोरिया क्षेत्र में एक दुकान से नमूना लिया गया। इसमें व्यापारी ने विभागीय कार्रवाई पर प्रश्न चिह्न लगाए।

वर्जन



पर्व पर अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों से कई खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई होगी।- रामअवतार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed