{"_id":"67003ab50356ed28b609dec4","slug":"the-businessman-dissatisfied-with-the-recovered-money-threatened-to-commit-suicide-along-with-his-family-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123497-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरामद धनराशि से असंतुष्ट व्यापारी ने परिवार सहित दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरामद धनराशि से असंतुष्ट व्यापारी ने परिवार सहित दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
पूरनपुर। डकैतों के जेल जाने के बाद उनसे बरामद धनराशि से किराना व्यापारी संतुष्ट नहीं है। बरामदगी को अफसरों के चक्कर लगाने के बाद किराना व्यापारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में मैंगलगंज हाईवे के किनारे रहने वाले किराना व्यापारी सुनील कुमार गुप्ता के घर डकैतों ने 30 जनवरी की शाम धावा बोलकर परिजन को बंधक बनाकर छह लाख रुपये और जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। दो डकैतों ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में डकैती के दूसरे मामले में सरेंडर किया था, जबकि कोतवाली पुलिस ने तीन डकैतों को गिरफ्तार कर चालान किया।
कोर्ट में सरेंडर करने वाले और गिरफ्तार किए गए डकैतों से पुलिस ने 5.18 लाख रुपये बरामद कर लिए। सुनील का आरोप है कि डकैतों ने उसके घर से 26.80 लाख रुपये और 32 लाख के जेवरात लूटे थे। तहरीर पर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहरीर बदलवाकर पुलिस ने अगले दिन छह लाख डकैती की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए और कोर्ट में सरेंडर करने वाले डकैतों को रिमांड पर लेकर मात्र 5.18 लाख रुपये बरामद किए। सुनील गुप्ता ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बरामदगी को लेकर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होने, बरामदगी को लेकर उसकी सुनवाई न होने आदि का हवाला दिया है। साथ ही न्याय न मिलने पर पूरे परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पत्र में सक्षम अधिकारी से जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।