फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bus was running on a contract carriage permit, a fine of Rs 1.18 lakh was collected

Pilibhit News: कांट्रेक्ट कैरिज के परमिट पर दौड़ रही थी बस, वसूला 1.18 लाख का जुर्माना

Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The bus was running on a contract carriage permit, a fine of Rs 1.18 lakh was collected
पीलीभीत। नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे वाहनोंं के जांच अभियान में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कांट्रेक्ट कैरिज परमिट पर दौड़ रही बसों को पकड़ा। अन्य वाहन भी पकड़े गए। नियमों की अनदेखी कर रहे वाहनों से दो लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत-बीसलपुर और पूरनपुर मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान देहरादून से लखीमपुर खीरी व रोहतक से जालंधर होकर नानपारा-बहराइच जा रहीं चार बसों को रोका। उनके प्रपत्रों की जांच की। पता चला कि उनके पास कांट्रैक्ट कैरिज का परमिट है।
विज्ञापन

वाहनों में बैठी सवारियों से पूछने पर अलग-अलग स्थान से बिठाए जाने की बात पता चली। मोटर अधिनियम नियमावली के अनुसार परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए दो बसों को गजरौला थाने में खड़ा करा दिया गया। दो बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इसमें क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते पाए जाने पर तीन वाहनों को सीज कर पूरनपुर चौकी पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed