फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The brokers shown in the police station

थानों में दिखाई दिए दलाल तो थानेदार आउट

Tue, 21 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 21 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर सख्ती बरतने को कहे जाते ही आला अफसरों ने मातहतों पर नकेल कसना शुरू कर दिया। इसमें राजनीतिक दबाव और दलालों से हटकर पीड़ित की समस्या का जमीनी स्तर पर समाधान करने के निर्देश दिए है। एक दिन पूर्व डीजीपी जावीद अहमद और प्रमुख सचिव की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मिले निर्देशों को मातहतों तक पहुंचाने के लिए एसपी देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को वायरलेस पर जिले के समस्त सर्किल एवं थाना प्रभारियों की पाठशाला लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि थानों पर दलालों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहे। कहीं से भी दलालों को लेकर शिकायत मिली तो थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए छेड़छाड़, गोकशी और सोशल मीडिया को लेकर होने वाले अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए। कहा कि इन मामलों में तत्काल कार्रवाई कर दोषी को गिरफ्तार करें। किसी भी सूरत में कस्टडी मौत न हो। इसको लेकर हवालात में सुधार और इसका निरीक्षण नियमित हो। ताकि पुलिस की छवि पर दाग न लगे। गुंडा प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसा जाए। मानवाधिकार से जुड़े मामलों में कार्रवाई में टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। समस्त सर्किल अफसरों को थाना प्रभारियों के कार्य की मानीटरिंग कर इसकी रिपोर्ट लगातार उन्हें देने के निर्देश दिए गए है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बताए गए बिंदुओं की अनदेखी करने पर संबंधित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed