फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body was cremated after the murder section was increased in the case.

Pilibhit News: मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ने के बाद किया शव का अंतिम संस्कार

Fri, 16 Feb 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
The body was cremated after the murder section was increased in the case.
पीलीभीत/बिलसंडा। मारपीट में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने मामले में खेल कर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के छह दिन बाद में मारपीट में घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत से परिजन आक्रोशित हो गए। मुकदमे में आरोपी का नाम और धारा न बढ़ाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा और एक आरोपी का नाम बढ़ाया है। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव ढकिया में नौ फरवरी की शाम को शील कुमार और अजमेर सिंह के बीच रास्ते में खड़ी गन्ने की ट्राली को हटाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में पहले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। बाद में अजमेर सिंह पक्ष से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। विवाद में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हुए थे। घायलों को सीएचसी बिलसंडा में भर्ती कराया गया। जहां शील कुमार पक्ष के राजेंद्र (65) को बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस की हीलाहवाली पर नाराजगी जाहिर की। बुधवार की देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमे में बलबा, हत्या और एक आरोपी का नाम बढ़ाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में ग्रामीण और विधायक शामिल हुए। पुलिस ने अंतिम संस्कार होने के बाद राहत की सांस ली। एसओ जगदीप सिंह मालिक ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई है। दो बंदूक, डंडा और कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed