फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging from a noose outside the village

Pilibhit News: गांव के बाहर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 01 Jan 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 01 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose outside the village
घर से गन्ना छिलाई के लिए जाने की बात कहकर निकले थे, तीन घंटे बाद मिली मौत की सूचना संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। अटकोना गांव में मंगलवार को महेंद्र पाल (40) पुत्र भगवानदास का शव गांव के बाहर स्थित अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
गांव निवासी गिरवर दयाल ने बताया कि उनका दामाद महेंद्र पाल सुबह करीब सात बजे गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। करीब तीन घंटे बाद उनका शव गांव से बाहर खेत में अमरूद के पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। मफलर से फंदा बनाया गया था।
विज्ञापन

खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महेंद्र पाल के परिवार में पत्नी लज्जा देवी, दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed