{"_id":"674394963f227c8bf10b1d74","slug":"the-balcony-collapsed-two-girls-died-after-being-buried-under-the-rubble-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126101-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छज्जा ढहा, मलबे में दबकर दो बालिकाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छज्जा ढहा, मलबे में दबकर दो बालिकाओं की मौत
विज्ञापन
प्रतीक्षा का फाइल फोटो।
बीसलपुर (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत में रविवार अपराह्न एक घर का छज्जा ढहने से उसके मलबे में दबकर दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद पास में ही हो रहे नामकरण संस्कार कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।
गांव पैनिया हिम्मत निवासी श्रीपाल मौर्य के घर रविवार अपराह्न नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। उनके घर काफी भीड़भाड़ थी। कुछ बच्चे पड़ोस में स्थित ओमप्रकाश के घर के पास खड़े थे। अचानक ओमप्रकाश के घर का छज्जा ढह गया। छज्जा काफी जर्जर था। छज्जे के मलबे में दबकर गांव के ही रामसेवक मौर्य की पुत्री प्रतीक्षा (12) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मलबे से दबकर कमलेश मौर्य का पुत्र सौरभ (09), भोले मौर्य का पुत्र नेमचंद्र (18) और बाबूराम की पुत्री पूजा (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। पूजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। अन्य दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद श्रीपाल मौर्य के घर चल रहा नामकरण संस्कार रोक दिया गया। दोनों बालिकाओं के घर कोहराम मच गया। प्रतीक्षा गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी।
--
दियोरिया कला क्षेत्र में छज्जा गिरने से दो बालिकाओं की दुखद मौत हुई है। दो बच्चे घायल हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
-प्रतीक दहिया, सीओ