फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Terai wrapped in fog, mercury dropped below five degrees

Pilibhit News: कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा पांच डिग्री से नीचे लुढ़का

Sun, 17 Dec 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Terai wrapped in fog, mercury dropped below five degrees
रविवार की सुबह शहर में छाया धना कोहरा । संवाद
पीलीभीत। तराई अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गई है। रविवार की सुबह दस बजे तक शहर में जबरदस्त कोहरा रहा। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर निकले। दोपहर में हल्की धूप खिली, जो शीतलहर के आगे नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मौसम साफ होने के बाद भी हवा चलती रही। इससे रात में पाला गिरा। इसका असर रविवार की सुबह भी दिखाई दिया। सुबह करीब छह बजे आसमान साफ दिखा, इसके बाद पूरा तराई का इलाका घने कोहरे की चादर में छिप गया। कोहरे का प्रभाव सुबह करीब नौ- दस बजे तक बना रहा। कोहरे का हाल यह था कि सड़कों पर सामने के वाहन ही नहीं दिखाई दे रहे थे। कोहरे के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर आते-जाते दिखे। वहीं कुछ लोग सड़क किनारे अलाव के सामने बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे जब कोहरा छंटा तो धूप खिली। सर्द हवा के बहने से धूप भी बेअसर रही। इससे पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। सूर्य अस्त होते ही फिर से धुंध बन गई। कृृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया रविवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रह गया। अधिकतम तापमान में 20.2 रहा। उन्होंने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जताई है। उनका कहना है कि ठंड तो बढ़ी है। गेहूं के लिए यह काफी अच्छा मौसम है।

रविवार की सुबह शहर में छाया धना कोहरा । संवाद

रविवार की सुबह शहर में छाया धना कोहरा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed