फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua terror

छत के रास्ते फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, दहशत

Wed, 02 Sep 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
tendua terror
अमरिया। कई दिनों से आबादी के नजदीक दस्तक दे रहा तेंदुआ एसपी फार्म पर पहुंच गया। कुत्तों के भौंकने के बाद जमा हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर शोर किया तो तेंदुआ गन्ने के खेतों की तरफ चला गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से तेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ है। पोखरा, क्योलारा गांव से खदेड़ने के बाद तेंदुआ मंगलवार तड़के एसपी फार्म पर पहुंच गया। छत के रास्ते तेंदुआ भीतर आ गया और कुत्तों पर हमला करने की कोशिश की। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर फार्म मालिक समेत अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लाठी-डंडे से फटकार कर और शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार फांदकर खेतों की तरफ चला गया। वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पगचिह्न ट्रेस किए। हरदासपुर के पूर्व प्रधान दलजिंदर सिंह उर्फ कुक्कू ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे पोखरा-क्योलारा गांव के रास्ते पर तेंदुआ दिखा था। उस वक्त वह सितारगंज से वापस आ रहे थे। इसके अलावा भी कई ग्रामीणों ने मझोला- सितारगंज मार्ग पर देवहा पुल के पास तेंदुए की चहलकदमी की पुष्टि की। एसपी फार्म के मैनेजर रमेश शर्मा ने बताया कि कुत्तों के भौंकने पर लोग जमा हो गए थे। तेंदुआ करीब 10 फुट ऊंची दीवार फांदकर चला गया।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए चार पिंजरे भी लगाए हैं। धीरे-धीरे तेंदुआ पिंजरे के करीब पहुंच रहा है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। - सतेंद्र कुमार चौधरी, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed