{"_id":"69d012ad547c4221070b55ab","slug":"ten-buses-will-soon-be-operational-in-rural-areas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-156692-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द दस बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द दस बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
पीलीभीत। दस वाहन स्वामियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किए हैं। अफसरों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन होगा।
परिवहन सेवाओं को बेहतर किए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि ग्राम पंचायत स्तर पर बसों का संचालन किया जाए, जिससे इन क्षेत्रों की जनता का भी मुख्यालय से सीधा संपर्क बन सके। शासन से आदेश के बाद इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं।
विभागीय अफसरों के मुताबिक, अब-तक करीब दस वाहन स्वामियों ने विभाग में आवेदन किया है। आवेदन के बाद अब इन बसों के संचालन के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इसके बाद इन बसों का ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन कराया जाएगा। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग के पास करीब दस वाहन स्वामियों ने आवेदन किए हैं। जल्द ही इनका मार्ग निर्धारित कर इनका संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
पूर्व में आए आदेश के बाद रोडवेज ने शुरू की सेवाएं
इससे पूर्व भी शासन से आदेश आया था। इसके बाद रोडवेज डिपो की ओर से बसों का संचालन शुरू कराया गया। डिपो से गभिया सहराई-पूरनपुर, कसगंजा-गुलड़िया, करेली-दिल्ली और दुर्जनपुर कलां-पूरनपुर के बीच बसों का संचालन किया जा रहा है। शुरुआती दिनों में इन बसों में यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन मौजूदा समय में अब यात्री मिलने लगे हैं।