{"_id":"6612f272d40f4688460834bc","slug":"temperature-is-rising-carelessness-can-put-life-in-danger-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114454-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बढ़ रहा तापमान, लापरवाही डाल सकती है खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बढ़ रहा तापमान, लापरवाही डाल सकती है खतरे में जान
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार तापमान बढ़ रहा है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही खतरे में जान डाल सकती है। डिहाइड्रेशन के अलावा त्वचा-आंख संबंधी और अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जरूरी है कि सेहत का ख्याल रखें।
बता दें कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस समय अधिकतर लोग पानी की कमी से बीमार हो रहे हैं। साथ ही तेज धूप से सिरदर्द की समस्या भी आम हो गई हैं।
-
खूब पिएं पानी, जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही समस्याएं बढ़ रही हैं। रोजाना 250-300 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। अधिकतर पानी की कमी होने से उल्टी, दस्त व बासी भोजन खाने से पेट की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। मच्छर जनित बीमारियों को रोकने केे लिए आस-पास पानी जमा न होने दें। जरूरी काम होने पर ही धूप में बाहर निकलें। शरीर को पूरा ढक कर रखें।
विज्ञापन
-
खुजली और दाद की हो रही समस्या
त्वचा रोग कक्ष में मौजूद डॉक्टर वशिष्ठ पटेल ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही लोगों में खुजली, दाद, मुहांसे, पित्ती की समस्या देखी जा सकती है। इन समस्याओं से पीड़ित करीब 100 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। कहा कि लोग बेवजह धूप में निकलने से बचें। जिन जगहों पर पसीना नहीं सूख पाता, वहां पाउडर लगाएं। पानी अधिक से अधिक पीएं। धूप में निकलने से पहले संसक्रीम का प्रयोग करें। टैंक के पानी से नहाने की बजाए ताजे पानी से नहाएं। परेशानी हो तो चिकित्सक से परामर्श लें।
-
डॉक्टर की सलाह के बिना न लें दवा
नेत्र चिकित्सक डॉ. एसके चावला ने बताया कि धूप में तेजी व गर्म हवा चलने से लोगों की आंखों में समस्याएं हो रहीं हैं। आंखें लाल होने के साथ खुजली होने लगती है। आंखों का पानी सूखने लगता है। एलर्जी की समस्या भी होती है। आंखों की सुरक्षा का खास ख्याल रखें। धूप में निकलने पर चश्मे का उपयोग करें। किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें। कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवा से भी समस्या हो जाती है।
-
जिले की सीएचसी-पीएचसी पर इलाज के पूरे इंतजाम
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार की ओर से भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी पर स्टाफ को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां जिस चीज की कमी हो, वह कार्यालय पर अवगत कराएं। जिससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय रहते उपचार मिल सके।