फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The unique world of the Terai revealed in wildlife photographs.

Pilibhit News: वन्यजीवों की तस्वीरों में दिखी तराई की अनोखी दुनिया

Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The unique world of the Terai revealed in wildlife photographs.
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी में मौजूद डीएम व अन्य। स्रोत विभाग
पीलीभीत। वन्य जीव सप्ताह के तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से शनिवार को एक दिवसीय वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई। डीएम आलोक कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में तराई के वन्य जीवन और जैव विविधता को दर्शाते 154 से अधिक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। शहर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने तस्वीरों के माध्यम से वन्यजीवों की दुनिया को करीब से जाना।
विज्ञापन

प्रख्यात वन्यजीव फोटोग्राफर एवं पक्षी विशेषज्ञ चंदन प्रतीक की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में बाघ, हाथी, हिरण समेत विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और अन्य वन्यजीवों की दुर्लभ तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे ज्ञानवर्धक और सुखद अनुभव बताया। डीएम ने कहा कि दुर्लभ वन्यजीवों और रंग-बिरंगे पक्षियों पर केंद्रित प्रदर्शनी सराहनीय पहल है। कार्यक्रम पुष्प इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ। पीटीआर के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, वन एवं वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भारत कुमार डीके, प्रशिक्षु आईएफएस हिमांशु आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed