{"_id":"6ac14c2fbda7371d70043f64","slug":"a-group-has-set-out-to-bring-the-sacred-flame-from-maa-jwala-devi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-170218-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मां ज्वाला देवी से ज्योति लाने के लिए जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मां ज्वाला देवी से ज्योति लाने के लिए जत्था रवाना
Sun, 04 Oct 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
कबीरपुर कसगंजा में मां ज्वाला देवी की ज्योति लेने के लिए रवाना हुआ जत्था-- स्रोत भक्त
घुंघचाई। मां ज्वाला देवी की ज्योति लेने के लिए भक्तों का जत्था तिलक वंदन कर मां के जयकारे के साथ रवाना हुआ। दस अक्तूबर को भक्त मां ज्वाला जी की ज्योति लेकर गांव लौटेंगे।
हर साल की तरह इस बार भी गांव कबीरपुर कसगंजा से मां ज्वाला जी अखंड ज्योति लेने के लिए शनिवार को तिलक वंदना कर भक्तों का जत्था मां के जयकारों के साथ बाजार मंडी में स्थित मंदिर एकत्र हुआ। इसके बाद जयकारे लगाकर जत्था रवाना हुआ है। यह जत्था दस अक्तूबर को मां ज्वाला जी की ज्योति लेकर वापस गांव आएगा। इसके बाद अखंड ज्योति मंदिर पर विराजमान की जाएगी। मंदिर में नौ दिन तक भक्त रोजाना अंखड ज्योति के दर्शन कर पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन के लिए गांव के अलावा आस पड़ोस के गांवों से भक्त पूजा अर्चना के लिए आएंगे। नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा। जत्थे का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रवाना होने के दौरान पूर्व प्रधान अजय शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, देवेश यादव, मनीष भारद्वाज, बड़े श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला, सतीश, राजू पटेल, जगवीर, अखिलेश स्वर्णकार सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद