फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School children gave message of wildlife conservation through painting

Pilibhit News: स्कूली बच्चों ने चित्रकला से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

Sun, 04 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
School children gave message of wildlife conservation through painting
न्यूरिया। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार को मरौरी सेक्शन अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केतकी देवी, द्वितीय जगपाल और तृतीय स्थान मालती देवी ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी विनीत प्रकाश श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शेर सिंह, वन रक्षक अमित तिवारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और पीलीभीत रेंज का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed