फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Telangana Police came in search of cyber criminals

साइबर अपराधियों की तलाश में आई तेलंगाना की पुलिस टीम

Thu, 18 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Telangana Police came in search of cyber criminals
पीलीभीत। तेलंगाना की एक महिला से साइबर ठगों ने 17.5 लाख रुपये की ठगी थी। वहां की पुलिस टीम ने बुधवार को शहर में आरोपियों की दिन भर तलाश की। इसके बाद टीम बरेली रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी दबिश की भनक लगते ही भाग गए। पुलिस ने नाम-पते की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

तेलंगाना के सैबराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला से दिसंबर 2021 में साइबर अपराधियों ने जालसाजी से 17 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। बताते हैं कि वहां की पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की तो आरोपी बरेली और पीलीभीत के निकले। इस पर सैबराबाद कोतवाली के एसआई कोटेश्वर राव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम मंगलवार देर शाम सदर कोतवाली पहुंची। घटना को लेकर शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने वार्ता की। रात में आरोपियों की तलाश में कई जगह स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने दबिश दी पर आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। बुधवार को भी कई मोहल्लों में आरोपियों की तलाश की मगर उनका नहीं चल सका।
विज्ञापन

तेलंगाना के एसआई कोटेश्वर राव ने बताया कि चार आरोपी हैं। इनमें दो बरेली और दो पीलीभीत के हैं। मामले की पूरी पड़ताल कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि बरेली के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस वहां रवाना हो गई। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि तेलंगाना की पुलिस आई थी। स्थानीय पुलिस ने सहयोग किया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस लौट गई। नाम और पते की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed