फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager who went to bathe in Sharda with his friends drowned

Pilibhit News: साथियों के साथ शारदा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe in Sharda with his friends drowned
पूरनपुर। साथियों के साथ शारदा नदी में नहाते समय गांव चंदिया हजारा निवासी देवव्रत मंडल का 16 वर्षीय पुत्र राज नदी में डूब गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला। पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


चंदिया हजारा निवासी राज बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गांव के अपने पांच साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना पर कई गोताखोर पहुंचे और राज की तलाश शुरू की। करीब एक घंटा बाद राज शव बरामद हुआ। हजारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राज के ताऊ देवाशीष मंंडल ने बताया कि राज कक्षा सात का छात्र था। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed