फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager accused of murder after gang rape

Pilibhit News: किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप

Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager accused of murder after gang rape
पूरनपुर। मई महीने में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत के मामले अब मां ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें किशोरी के साथ चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी 18 मई को घर से गायब हो गई थी। देर रात को गांव के समीप बांस की जड़ों के समीप बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजन उसे घर ले आए थे। किशोरी की मां का तर्क है कि रात अधिक होने पर उसे इलाज को नहीं ले जाया जा सका। पुत्री ने चार लोगों के दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने की जानकारी दी थी। 19 मई को परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपियों ने घर में घुसकर युवती की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए दबाव बनाकर उसका उसका अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपियों के डर की बजह से पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। किशोरी की मां ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed