{"_id":"6786577954eaa769f1075a11","slug":"teen-girl-who-came-to-collect-wood-was-molested-by-man-in-pilibhit-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल में लकड़ी बीनने पहुंची किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर आरोपी युवक ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल में लकड़ी बीनने पहुंची किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर आरोपी युवक ने पीटा
Tue, 14 Jan 2025 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2025 05:54 PM IST
सार
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में किशोरी गांव की अन्य लड़कियों के साथ लकड़ी बीनने गई थी। वहां गांव के ही युवक ने किशोरी को पकड़ लिया। उससे छेड़खानी की। विरोध पर उसे पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में गांव के बाहर लकड़ी बीनने गई किशोरी को गांव के ही एक युवक ने पकड़ लिया। उससे छेड़खानी और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे डंडे से पीटा। शोरशराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री लकड़ी बीनने के लिए गांव से बाहर गई थी। उसके साथ ही में गांव की अन्य लड़कियां भी थीं। लकड़ी बीनते समय वहां गांव का ही एक युवक पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुत्री से छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से उसकी पिटाई लगा दी। उसके शोर शराबा करने पर अन्य लड़कियां भी मौके पर पहुंच गई। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन