फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Technical investigation begins after six deaths

Pilibhit News: छह मौतों के बाद तकनीकी जांच शुरू

Tue, 26 Aug 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Technical investigation begins after six deaths
पीलीभीत। हरिद्वार हाईवे पर शनिवार को टेंपो और कार की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत के बाद अब मामले की तकनीकी जांच शुरू हो गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए यातायात पुलिस और आरआई की टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर वीडियो व डायग्राम तैयार किया। जांच का फोकस इस बात पर है कि दुर्घटना टेंपो की गलती से हुई या फिर कार ने गलत दिशा में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पीलीभीत के हरिद्वार हाईवे पर दो दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने रविवार को बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे की बारीकियां जानने के लिए डीएम ने तीन सदस्य कमेटी का गठन किया था। सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची तकनीकी जांच टीम में आरआई वैभव सोती और हेड कांस्टेबल साहिर हुसैन शामिल रहे। उन्होंने सड़क की स्थिति, वाहनों की टक्कर की दिशा और पास के पेट्रोल पंप के सामने बने दीवार को लेकर स्थिति का गहनता से अध्ययन किया। पेट्रोल पंप के पास बने दीवार और सड़क किनारे की सजावट भी जांच के दायरे में हैं। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed